Site icon Akclivenews18

किसानों को जागरूक करने हेतु बाइक रैली किया गया आयोजन।

 राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा अधिकृत कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से किसानों के फसल को सुरक्षित करने के लिए भारत सरकार के द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा रवि फसल हेतु बीमा का रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है बीमा कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से हो रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य
प्राकृतिक आपदाओं, कीट और रोगों के परिणामस्वरूप अधिसूचित फसल में से किसी की विफलता की स्थिति में किसानों को बीमा कवरेज और वित्तीय सहायता प्रदान करना है.
किसानों को जागरूक करने हेतु बाइक रैली का आयोजन आज किया गया है, जिलाधिकारी कार्यालय.आजमगढ़ से पल्हनी ब्लॉक तक गया, रैली विभिन्न गांव मे जा कर किसानो को जागरूक किया गया. रैली को जिला सूचना अधिकारी चँन्दन यादव के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया कॉमन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक बृजेश सिंह ने बताया की रैली का मुख्य उद्देश्य किसानों तक प्रधानमंत्री फसल बीमा की विशेषताओं तक पहुंचना है जिससे ज्यादा से ज्यादा किसानों का इस योजना में पंजीकरण किया जा सके.
इस योजना का लाभ सभी किसान भाई कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) से अपने रबी के फसल का नामांकन करा सकते है।

Exit mobile version