Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ में विशेष स्वच्छता अभियान

आजमगढ़।शासन की मंशा के अनुरूप स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता अभियान तेज़ी से चल रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा गांव-गांव साफ-सफाई कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।डेंगू और मलेरिया से बचाव को देखते हुए जगह-जगह झाड़ू लगाकर कचरा हटाया गया, घास की कटाई की गई और दवा का छिड़काव भी किया गया।आज 25 अगस्त 2025 को ग्राम पंचायत हरिहरपुर स्थित संगीत विद्यालय, जहां कजरी महोत्सव होना है, के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, सेक्टर प्रभारी अनिल मौर्य, महेश यादव, अभय चौहान, राधेश्याम मौर्य, सहित कई कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।लोगो ने संकल्प लिया हमने ठाना है, स्वच्छ जनपद और स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है।”

 

Exit mobile version