Site icon Akclivenews18

स्व. सुभाष चंद्र सिंह की छठवीं पुण्यतिथि पर फल वितरण

आज़मगढ़।जिला अस्पताल में सोमवार को स्वर्गीय सुभाष चंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह (जिला पंचायत सदस्य) की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गरीब, असहाय एवं बीमार मरीजों के बीच फल वितरित किए गए।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। फल वितरण कार्यक्रम में विशेष रूप से विनीत सिंह उर्फ रिशु (क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य, युवा मोर्चा, भाजपा), धर्मेंद्र यादव, महाप्रधान प्रत्याशी बंटू सिंह, अश्वनी मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।स्थानीय लोगों ने इस सामाजिक पहल की सराहना की और कहा कि स्व. सुभाष चंद्र सिंह ने सदैव समाज सेवा को प्राथमिकता दी, उनकी याद में किया गया यह आयोजन प्रेरणादायक है।

Exit mobile version