Site icon Akclivenews18

सर्वोदय पब्लिक स्कूल की फुटबॉल टीम ने जीता रजत पदक

आज़मगढ़।प्रयागराज स्थित देव स्पोर्ट्स पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई क्लस्टर-5 स्पोर्ट्स टूर्नामेंट में सर्वोदय पब्लिक स्कूल, हरबंशपुर की अंडर-17 फुटबॉल टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया। कुल 12 टीमों के बीच प्रतिस्पर्धा में टीम ने सेमीफाइनल पार करते हुए फाइनल मुकाबले तक अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई।स्कूल की प्रधानाचार्या बीना पी. उथुप ने इस उपलब्धि पर पूरी फुटबॉल टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेलकूद बच्चों को टीमवर्क और अनुशासन की सीख देते हैं। कोच उपेंद्र कुमार दुबे के मार्गदर्शन में टीम ने मेहनत और लगन से यह सफलता अर्जित की और विद्यालय का नाम जिले में रोशन किया है।विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र प्रसाद यादव ने बच्चों की इस उपलब्धि को गर्व की बात बताते हुए कहा कि खेलकूद से जीवन में अनुशासन और प्रगति की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कोच उपेंद्र कुमार दुबे की मेहनत और बच्चों के जज़्बे की विशेष रूप से प्रशंसा की।

Exit mobile version