Site icon Akclivenews18

घरेलू वाद विवाद में घायल महिला की 108 एंबुलेंस की प्रशिक्षित EMT ने बचाई जान

आजमगढ़ जिले के ग्राम मिर्जापुर में कुछ घरेलू विवाद को लेकर आज अगल-बगल के दो परिवारों में कुछ बहस बाजी हो गई मिली हुई जानकारी के अनुसार घर के पानी के बहाव को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया और और झगड़ा ज्यादा बढ़ गया जिसमें लोग मारपीट पर उतारू हो गए इस झगड़े में एक महिला जिनका नाम रीना पत्नी हरखू जिनकी उम्र 34 साल है उनको पड़ोसियों द्वारा इतना पीट दिया गया कि उनका एक हाथ फैक्चर हो गया और उंगलियां भी टूट गई इसकी जानकारी 108 एंबुलेंस पर परिवार द्वारा दी गई. जिसमें मौके पर पहुंची 108 की EMT पूजा मरीज को प्राथमिक उपचार देते हुए जिला अस्पताल आजमगढ़ में भर्ती कराया.

समय से एंबुलेंस द्वारा सुविधा मिलने पर और प्रशिक्षित EMT द्वारा प्राथमिक उपचार दिए जाने पर मरीज के परिवार वालों ने एंबुलेंस स्टाफ को धन्यवाद दिया और उनके कार्य की सराहना की

Exit mobile version