Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

आज़मगढ़।जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना नगर पंचायत कार्यालय के पीछे गुज़र रही रेल पटरी पर हुई।

मृतक की पहचान सूरज (32 वर्ष) पुत्र सीताराम निवासी मतलबपुर, थाना अहरौला के रूप में हुई है। वह आटा चक्की चलाकर जीवन-यापन करता था। बताया जा रहा है कि सूरज काफी समय से घरेलू कलह से मानसिक रूप से परेशान था।

शुक्रवार को घर से फूलपुर बाज़ार जाने की बात कहकर निकला और नगर पंचायत कार्यालय के पीछे रेल लाइन पर ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना खुरासन रोड स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Exit mobile version