Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ मन में रखें एक ही सपना, स्वच्छ बनाएं भारत अपना

स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के आदेशानुसार सभी विकास खंडों की ग्राम पंचायतों में सफाई कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को शंकर जी के तिराहा सिंधारी से बैठौली मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर कचरा हटाने, घास की कटाई, झाड़ू लगाने और प्लास्टिक अपशिष्ट एकत्र कर उचित स्थान पर रखने का कार्य किया गया।

अभियान की देखरेख सहायक विकास अधिकारी द्वारा की गई। इस दौरान सीपी यादव (जिला अध्यक्ष), गुलाब चौरसिया (वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष), सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र कुमार, बृजेश, संजय कुमार, सुखमन्नू, नूरजहां, अब्दुल, विनोद कुमार, महेंद्र प्रजापति, सुभाष सिरमौर, जगरोपण पाल, मुन्ना चौहान, ओमप्रकाश, गीता देवी, अनीता, सुनीता, बृजेश यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

स्वच्छता अभियान में विकासखंड पल्हनी के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए संचारी रोग नियंत्रण में सहयोग किया।

Exit mobile version