Site icon Akclivenews18

किसानों के मसीहा सत्यपाल मलिक को भारत रत्न देने की मांग तेज

नई दिल्ली। पूर्व राज्यपाल एवं प्रख्यात राजनेता स्व. सत्यपाल मलिक को भारत रत्न दिए जाने की मांग तेज हो गई है। स्व. मलिक के पौत्र डॉ. अविरल मलिक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दादाजी के योगदानों को याद करते हुए उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की अपील की है।

डॉ. अविरल मलिक ने पत्र में लिखा कि स्व. सत्यपाल मलिक का लंबा सामाजिक और राजनीतिक जीवन जनता के कल्याण को समर्पित रहा। उन्होंने 1968-69 में मेरठ विश्वविद्यालय छात्रसंघ अध्यक्ष के रूप में शुरुआत की और 1974 से 1977 तक उत्तर प्रदेश विधानसभा सदस्य रहे। इसके बाद 1980 से 1989 तक राज्यसभा, 1989 से 1991 तक लोकसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री रहते हुए देश की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने किसानों और जाट समाज में भाजपा की पकड़ मजबूत की। राज्यपाल रहते हुए उन्होंने बिहार, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर, गोवा और मेघालय में ऐतिहासिक फैसले लिए। विशेषकर जम्मू-कश्मीर में रहते हुए भ्रष्टाचार पर कड़े कदम उठाए और अनुच्छेद 370 व 35A हटाने में अहम भूमिका निभाई।

डॉ. अविरल मलिक ने कहा कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के किसान उनके दादाजी को अपना सच्चा मसीहा मानते हैं और लगातार यह मांग उठा रहे हैं कि उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया जाए।

Exit mobile version