Site icon Akclivenews18

लोकोपायलट हत्या मामले में बवाल, जाम लगाने वाले 10 नामजद समेत कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में लोकोपायलट दुर्गेश कुमार की हत्या को लेकर शुक्रवार को हालात बिगड़ गए थे। बसपा प्रदेश अध्यक्ष के जाने के बाद आक्रोशित भीड़ ने गोरखपुर-आजमगढ़ मुख्य मार्ग को नौशहरा मोहल्ले के पास करीब डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया। सैकड़ों महिला-पुरुष हाथों में लाठी-डंडा, ईंट और पत्थर लेकर सड़क पर उतर आए और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।जाम की वजह से मार्ग पर लंबा जाम लग गया। एंबुलेंस समेत कई वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के समझाने-बुझाने के बावजूद लोग पीछे हटने को तैयार नहीं हुए। इस मामले में जीयनपुर कोतवाली में तैनात दारोगा गुरुदयाल यादव की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की है। करैला गांव निवासी विनय कुमार राम, इंद्रासन राम, हरैया निवासी राम चरण, जुगल किशोर, संदीप, अर्जुन, बर्जला निवासी झिनक, विजेंद्र, अरविंद कुमार और गौतम यादव समेत 10 नामजद और सैकड़ों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि जाम के दौरान बने वीडियो और फुटेज की मदद से अन्य उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। माहौल को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल लगातार चौकन्ना है।

Exit mobile version