Site icon Akclivenews18

ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस 16 सितंबर 2025 को हरिऔध कला केन्द्र मे आयोजित

रिपोर्ट- डा.बीरेन्द्र सरोज आजमगढ

आजमगढ/ चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन का स्थापना दिवस 16 सितंबर 2025 को आयोजित है । आज दिनांक- 13/9/2025 दिन शनिवार को सुबह 10 बजे केन्द्रीय कार्यालय आजमगढ मे कोर कमेटी की बैठक आयोजित कि गयी बैठक मे 16 सितंबर 2025 को ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एशोसिएशन के स्थापना दिवस को सफल बनाने को लेकर चर्चा कि गयी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ ए.के.जैसवाराऔर संचालन डॉ दिनेश शर्मा जी ने किया प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक को सम्बोधित करते हुए बताया कि 16 सितंबर के स्थापना दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के अम्बेडकर नगर , जौनपुर, बलिया, गोरखपुर, मऊ, फैजाबाद, कानपुर संत कबीर नगर सहित आजमगढ आदि जिले के समस्त ग्रामीण चिकित्सक शामिल होगे प्रदेश उपाध्यक्ष डा.अनिल सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण चिकित्सक समाजिक एसोसिएशन दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रैक्टिस करने वाले चिकित्सको को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने के लिए समय समय पर एम. बी.बी. एस. एम. डी. द्वारा प्रशिक्षण के माध्यम से जागरूक किया जाता है

प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता बढ़ाना। जिला प्रवक्ता सोनू गुप्ता जी ने जानकारी दी की ग्रामीण चिकित्सकों को प्रशिक्षित करना और सरकार से सहयोग दिलाना, संगठन की प्राथमिकता है

ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उनका समाधान करना। प्रदेश सचिव संतोष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और बीमारियों के प्रति लोगों की समझ विकसित करना एसोसिएशन ग्रामीण चिकित्सकों के कल्याणकारी कार्यक्रम भी चलाती है प्रदेश उप सचिव डॉक्टर एस.के तिवारी जी ने बताया की ग्रामीण समुदाय के साथ मिलकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए काम करना ग्रामीण चिकित्सकों का दायित्व है।

Exit mobile version