Site icon Akclivenews18

ससुराल में फांसी के फंदे से लटका मिला युवक का शव, हाथ की नस भी कटी परिजन बोले हत्या

चिरैयाकोट (आजमगढ़)।

नगर पंचायत क्षेत्र चिरैयाकोट में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में ससुराल के घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला। मृतक की पहचान मोहित तिवारी के रूप में हुई है। चौंकाने वाली बात यह रही कि शव के हाथों की नस भी कटी हुई पाई गई।

परिजनों ने इस घटना को आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि कुछ दिन पहले उन्हें फोन कॉल आया था, जिसमें गाली-गलौज कर मोहित को अपनी पत्नी को छोड़ने की धमकी दी गई थी। परिजनों ने सवाल उठाया कि नस काटकर कोई फांसी कैसे लगा सकता है, या फांसी पर लटकने के बाद नस कैसे काटी जा सकती है।

घटना की सूचना मिलते ही चिरैयाकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। थाना प्रभारी योगेश यादव ने बताया कि मामले की बारीकी से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि तफ्तीश निष्पक्ष होगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग भी इस मौत को संदिग्ध मान रहे हैं और पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

Exit mobile version