Site icon Akclivenews18

स्वच्छता पखवाड़े के तहत ग्राम पंचायत एकरामपुर में विशेष सफाई अभियान

आज़मगढ़। स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जिलेभर में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिला अधिकारी की प्रेरणा से ग्रामीण सफाईकर्मी हाट-बाजार, टोला और मोहल्लों में नाले-नालियों की सफाई, कचरा हटाने और दवा का छिड़काव कर रहे हैं। इसके साथ ही आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।

इसी क्रम में मंगलवार को विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत एकरामपुर में हरिजन बस्ती में सफाई अभियान संचालित हुआ। ग्राम प्रधान की देखरेख और सहायक विकास अधिकारी पंचायत के आदेश पर सफाईकर्मियों ने नालियों की सफाई कर कचरा हटाया और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया।

सफाई अभियान के दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता से ही बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक पर्यवेक्षक अभय चौहान, मोहम्मद असलम, श्रीकृष्ण यादव, जान मोहम्मद, एहसान और महेंद्र शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version