आजमगढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस एवं विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आज दिनांक 17 सितंबर 2025, दिन बुधवार से जनपद में विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान आगामी 2 अक्टूबर तक चलेगा। अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता, ग्रामवासी एवं ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी की। प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर पूरे देश में चल रहे इस विशेष पखवाड़ा अभियान के तहत भाजपा के विधानसभा सदर प्रत्याशी एवं प्रदेश कर समिति के सदस्य गुड्डू मिश्रा जी ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी प्रांगण एवं सड़क की दोनों पटरी पर झाड़ू लगाकर कचरा हटाया। उन्होंने स्वच्छता के महत्व पर विशेष बल दिया और प्रधानमंत्री जी के “मेरा देश, मेरा प्रदेश, मेरा जनपद, मेरा ग्राम पंचायत – स्वच्छ रहे, सुंदर रहे” के संकल्प को दोहराया।
इसी क्रम में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय जी ने राजस्व ग्राम चकगोरया बरम बाबा स्थल एवं आसपास के मार्गों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। भाजपा कार्यकर्ताओं, ग्रामवासियों एवं सफाई कर्मचारियों ने मिलकर क्षेत्र में स्वच्छता का संदेश दिया और आमजन को जागरूक किया।
अभियान में भाजपा नेता गण, ग्रामवासी तथा ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी राजबहादुर चौधरी, अभय चौहान, रतन यादव, संजय कुमार, सुनील यादव, रामबचन सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम स्थल – स्वास्थ्य केंद्र पल्हनी, राजेश सुखराम, चकगोरया बरम बाबा का स्थान, विकासखंड पल्हनी, जनपद आजमगढ़।

