Site icon Akclivenews18

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा व पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती मनाई गई

आजमगढ़। समाजवादी पार्टी कार्यालय, जनपद-आजमगढ़ पर बुधवार को भगवान विश्वकर्मा और पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर जी की जयंती जिला अध्यक्ष हवलदार यादव की अध्यक्षता में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर मनाई गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा का सृष्टि के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। वहीं पेरियार ई.वी. रामास्वामी नायकर की जयंती पर उन्होंने कहा कि उन्होंने समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वास, पाखंडवाद, ऊंच-नीच, छुआछूत और असमानता को समाप्त करने के लिए आंदोलन चलाया। वे महान समाज सुधारक, सामाजिक न्याय के पक्षधर, वैज्ञानिक सोच और तर्कवादी विचारक थे, जिनके विचार व जीवन संघर्ष सदियों तक अमर रहेंगे।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री चंद्रदेव राम यादव करैली, विधायक अखिलेश यादव, विधायक डॉ. संग्राम यादव, जिला उपाध्यक्ष राम प्यारे यादव, समाजसेवी इं. सुनील यादव, जीएस प्रियदर्शी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव अजीत कुमार राव सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Exit mobile version