Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ : स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विशेष सफाई अभियान

आजमगढ़ जनपद के मुख्य विकास अधिकारी के आदेशानुसार जिले के सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इस क्रम में ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि वे स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें, ताकि बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।आज दिनांक 18 सितंबर 2025, दिन बृहस्पतिवार को जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर जुनैद गंज चौराहे से हाफिजपुर चौराहे तक गोरखपुर जाने वाले मार्ग के दोनों पटरी पर सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरा हटाया गया, घास की कटाई की गई, झाड़ू लगाई गई और जगह-जगह दवा का छिड़काव भी किया गया।“हम लोगों ने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है” – इस संकल्प के साथ चलाए गए अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, जिला मीडिया प्रभारी गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अभय चौहान, सुनील कुमार यादव, राम बच्चन, जागृति प्रसाद, कमलेश कुमार, महेंद्र कुमार शर्मा, बिट्टू, बबीता, एहसान, जान मोहम्मद, उमेश यादव, रतन, रामाश्रय कुमार, अशोक चौहान, मूलचंद चौहान, बृजेश चौहान सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

हाफिजपुर चौराहा और जुनैद गंज क्षेत्र में इस विशेष सफाई अभियान से स्थानीय लोगों ने भी राहत महसूस की और सरकार के इस प्रयास की सराहना की।

Exit mobile version