Site icon Akclivenews18

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ के तत्वाधान में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न हुआ।

बनकट सगड़ी राजकुमार गुप्ता की रिपोर्ट

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रमुख डॉ० सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह एवं संचालन रमन राय ने किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद में एक सामान्य विद्यार्थी के रूप में कोई भी छात्र जुड़ता है और आने वाले समय में मेरे कैसा उत्तर प्रदेश सरकार का मंत्री बनकर राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपनी भूमिका तय करता है।
अपने छात्र जीवन की स्मृतियों को साझा करते हुए उन्होने विद्यार्थी परिषद के कई किस्सों को सुनाया।
श्री अंसारी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए प्रेरित करती है।

स्वागत अध्यक्ष डॉ०अमित सिंह ने अतिथियों का आजमगढ़ के भूमि पर स्वागत करते हुए कहा कि आजमगढ़ की भूमि बहुत ही क्रांतिकारी भूमि हैं। विद्यार्थी परिषद आजमगढ़ के युवाओं के सही दिशा में ले जा रहीं है।

प्रांत मंत्री सौरभ गौड़ ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद समाज के हर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष प्रोफ़ेसर प्रशांत राय, श्री रामधीन सिंह, संगीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णपाल ने भी संबोधित किया।

इस दौरान विभाग प्रमुख जगदंबा प्रसाद सिंह, डॉ० अब्दुल अजीज, डॉ० विजेन्द्र राय, संगठन मंत्री शिवम पाण्डेय, बृजेश राय, डॉ०जेपी पाण्डेय जी, डॉ०सुनील जायसवाल,उत्कर्ष, गौरव , रमन, प्रियांशु, कृष्णा सिंह, वर्षा अग्रवाल, अपराजिता, शिल्पी, महिमा, चाहत, शालू ,अमृता, शिवम, लक्ष्य, शुभम, कृपा, अभिषेक, शिवांश, समेत 23 शिक्षण संस्थानों के भारी मात्रा में विद्यार्थी एवं शिक्षक मौजूद रहे।

Exit mobile version