Site icon Akclivenews18

बारहवीं उ०प्र० पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता-

20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ में दिनांक: 21.09.2025 दिन रविवार से आयोजित होने वाली बारहवीं उ०प्र० पुलिस वार्षिक मलखम्भ प्रतियोगिता-2025 का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र श्री सुनील कुमार सिंह (आईपीएस) द्वारा वाहिनी स्पोर्ट्स ग्राउंड पर किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश पीएसी की उत्तर प्रदेश पुलिस से जोन में (पीएसी पूर्वी जोन, पीएसी मध्य जोन, पीएसी पश्चिमी जोन, लखनऊ जोन,प्रयागराज जोन, वाराणसी जोन, गोरखपुर जोन,बरेली जोन, मेरठ जोन, आगरा जोन, कानपुर जोन) से कुल लगभग 300 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है।

सर्वप्रथम सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला, सहायक सेनानायक श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा, शिविरपाल अमरनाथ यादव,सूबेदार मेजर बीजेंद्र सिंह एवं टीम मैनेजर व टीमों* द्वारा *मुख्य अतिथि महोदय* का भव्य स्वागत हुआ। तत्पश्चात पीएसी/उत्तर प्रदेश पुलिस के विभिन्न टीम मैनेजर्स’ से मुख्य अतिथि द्वारा परिचय प्राप्त किया गया। समस्त टीमों को ग्राउण्ड से ‘मार्च पास्ट’_ की कार्यवाही पीएसी बैण्ड की मधुर धुन पर सभी टीमों द्वारा उत्कृष्ट _’टर्नआउट’_ के साथ संपन्न हुई। टीमों के ‘मार्च पास्ट’ द्वारा दिये गये अभिवादन को मुख्य अतिथि महोदय* द्वारा सलामी मंच से स्वीकार किया गया तथा महोदय द्वारा प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा की गयी। खिलाड़ियों द्वारा मलखम्भ पर चढ़ कर तीर कमान आसन, सामूहिक रूप से कमल,बटरफ्लाई, जिग जैग फॉर्मेशन, बजरंगी फॉर्मेशन सहित कई तरह के प्रदर्शन किया गया।प्रतियोगिता के दौरान सेनानायक श्री सुशील कुमार शुक्ला, सहायक सेनानायक श्रीमती श्वेता आशुतोष ओझा, शिविरपाल अमरनाथ यादव, यूपी पुलिस कोच बदन यादव,खेल संचालक पीसी धीरेन्द्र बहादुर सिंह,मार्शल पीसी बीजेंद्र सिंह* व वाहिनी के अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण एवम् बड़ी संख्या में खेल प्रेमी व आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित रहे।

Exit mobile version