Site icon Akclivenews18

महा नवरात्रि पर स्वच्छता अभियान आजमगढ़ में जोर-शोर से चल रहा सफाई कार्य

आजमगढ़। महा नवरात्रि के पावन अवसर पर जिले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार विकासखंडों की सभी ग्राम पंचायतों, हाट-बाजारों व मोहल्लों में सफाई कार्य किया जा रहा है

नवरात्र के दौरान मां दुर्गा एवं अन्य धार्मिक स्थलों पर स्थापित प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीण सफाई कर्मचारी विशेष अभियान में जुटे हैं। सफाई कर्मी जहां झाड़ू लगाकर कूड़ा हटा रहे हैं, वहीं दवा का छिड़काव कर संक्रमण फैलने से रोकथाम भी कर रहे हैं।

 

मंगलवार, 23 सितंबर को ग्राम पंचायत लछिरामपुर (विकासखंड पल्हनी) में मां दुर्गा व भोलेनाथ के मंदिर परिसर सहित आसपास की सड़कों के दोनों किनारों पर घास की कटाई, कूड़ा-करकट हटाने और छिड़काव का कार्य किया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने दुकानदारों व ग्रामवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाते हुए कहा कि रोगों के निस्तारण के लिए साफ-सफाई बेहद जरूरी है।

साफ-सफाई अभियान में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील यादव, अभय चौहान, जागृति प्रसाद, कमलेश कुमार, जान मोहम्मद, अहसान, बबीता, लीलावती सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

सभी ने संकल्प लिया कि “हमने ठाना है, स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है।”

Exit mobile version