Site icon Akclivenews18

थाना तरबगंज पुलिस द्वारा फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

थाना तरबगंज पुलिस द्वारा फायरिंग की झूठी सूचना देने वाले व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार

 

संवाददाता हामिद अली

पुलिस अधीक्षक गोण्डा विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना तरबगंज पुलिस द्वारा थाना स्थानीय को फायरिंग होने की झूठी सूचना देने वाले अभियुक्त श्रवण कुमार पुत्र रामदेव निवासी ग्राम भिखारीपुर कला (ऊंचवा), थाना तरबगंज, जनपद गोण्डा को उसके गाँव से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

 

दिनांक 26/27.09.2025 की रात में डायल 112 पर एक युवक श्रवण कुमार पुत्र रामदेव द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भिखारीपुर कला (उंचवा) में लोग फायरिंग कर रहे हैं। डायल 112 एवं थाना तरबगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर जाँच की गई तो फायरिंग की घटना संदिग्ध पाई गई, ग्राम वासियों से पूछताछ की गई तो लोगों ने बताया कि वहाँ कोई फायरिंग नहीं हुई है। जब कॉलर से पूछा गया तो बताया कि वह यूट्यूबर है तथा सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम आदि) पर वीडियो बनाने और अपलोड करने के उद्देश्य से उसने फायरिंग की झूठी सूचना दी थी। अभियुक्त के पास से मौके की वीडियो भी बरामद हुईं । गिरफ्तार व्यक्ति के विरूद्ध थाना तरबगंज पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Exit mobile version