Site icon Akclivenews18

नवरात्र पर विशेष स्वच्छता अभियान – हाफिजपुर चौराहे से बलरामपुर तक सफाई शुरू

आजमगढ़।नवरात्र के अवसर पर जनपद में जहां-जहां मां दुर्गा की स्थापना की गई है, वहाँ स्वच्छ भारत मिशन के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर आज दिनांक 29 सितंबर 2025 को हाफिजपुर चौराहा से ग्राम पंचायत बलरामपुर तक रोड के दोनों पटरियों पर सफाई कर्मियों द्वारा घास की कटाई, झाड़ू लगाना और दवा का छिड़काव किया गया।ग्रामीण सफाई कर्मचारी ग्राम प्रधान की देखरेख में सक्रिय रूप से काम करते हुए डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए अपने दायित्व निभा रहे हैं। स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए “हम लोगों ने ठाना है – स्वच्छ भारत बनाना है, स्वच्छ जनपद बनाना है, स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाना है” का नारा दिया गया।

आज के अभियान में निम्न प्रमुख लोग मौजूद रहे –

जिला अध्यक्ष सीपी यादव,

वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया,

अभय चौहान,

सेक्टर प्रभारी रामाश्रय कुमार,

विनोद,

मूलचंद चौहान,

अखिलेश कुमार यादव,

कमरू निशा,

मुशर्रफ जहां,

सुनीता यादव,

सुमन यादव,

शहनाज बानो,

अरुण चौहान सहित अन्य लोग।

यह अभियान हाफिजपुर चौराहा, बलरामपुर, जनपद आजमगढ़ में संपन्न हुआ।

Exit mobile version