Site icon Akclivenews18

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत ग्राम पंचायत कोल पांडे में चला विशेष स्वच्छता अभियान

आज़मगढ़।जिला अधिकारी रविन्द्र कुमार के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद में विशेष स्वच्छता अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है।

सोमवार, 6 अक्टूबर 2025 को विकासखंड पल्हनी के ग्राम पंचायत कोल पांडे में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई, घास की कटाई, झाड़ू लगाने के साथ-साथ दवा का छिड़काव किया। यह अभियान डेंगू व मलेरिया जैसी बीमारियों के नियंत्रण हेतु चलाया गया।

सफाई कर्मियों ने गांववासियों को जागरूक करते हुए अपील की कि वे अपने घर-आसपास स्वच्छता बनाए रखें जिससे तरह-तरह की बीमारियों से बचाव संभव हो सके।

इस अवसर पर गुलाब चौरसिया, अभय चौहान, इश्तियाक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Exit mobile version