Site icon Akclivenews18

दान उत्सव में HIV/AIDS से जी रहे लोगों का बढ़ाया मनोबल

आजमगढ़, 08 अक्टूबर 2025।

आजमगढ़ पॉजिटिव नेटवर्क ऑफ़ पीपल लिविंग विथ HIV/AIDS सोसाइटी के तत्वाधान में ART सेंटर आजमगढ़ पर “दान उत्सव” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य HIV/AIDS से प्रभावित लोगों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा।

इस अवसर पर CSC 2.0 सशक्ति के सभी स्टाफ, ART सेंटर के कर्मी, SIC, DTO, ART नोडल अधिकारी एवं ICTC के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 40 विधवा महिलाओं, 30 अनाथ बच्चों एवं 20 PLHIV पुरुषों को कंबल, पठन सामग्री, फल एवं न्यूट्रीशन सामग्री का वितरण किया गया।

संस्था के अध्यक्ष बृजभान यादव ने सभी सहभागियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “दान उत्सव” जैसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और HIV/AIDS से जी रहे लोगों को आत्मबल प्रदान करते हैं।

 

 

Exit mobile version