Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ जहानागंज 18 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या

संवाददाता शरफुद्दीन आज़मी

जहानागंज थाना क्षेत्र के ग्राम कोढ़वा में दीवाली की रात में एक लोमहर्षक घटनाक्रम में एक 18 साल के लड़के की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलते ही उच्चाधिकारियों, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फील्ड यूनिट ने भी मौके पर साक्ष्य संकलित किया। मौके से एक बाइक भी पुलिस ने कब्जे लिया है। आशंका है युवक जब अकेले जा रहा था तभी घेरा गया होगा। इससे पहले दोनों पक्षों में कहा सुनी हुई थी। गांव में ही भंडारा था। मृतक आईटी आई का छात्र था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला दो पट्टीदारों के बीच विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। विवाद के दौरान एक पक्ष ने गोली चला दी, जिससे युवक विवेक यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं। मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा किया गया है। घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल है, और पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

Exit mobile version