Site icon Akclivenews18

पी-एचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 शिब्ली पीजी कॉलेज में 30 अक्टूबर 2025 को 10:00 बजे होगी संपन्न

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ द्वारा आयोजित पीएचडी प्रवेश परीक्षा 2024-25 शहर के प्रतिष्ठित महाविद्यालय शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ में सुबह 10:00 बजे से लेकर 1:00 तक संपन्न होगी। परीक्षा समिति की बैठक में कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी के मार्गदर्शन एवं परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार के निर्देशन में एवं कुलसचिव डॉक्टर अंजनी कुमार मिश्रा के दिशा निर्देश में यह निर्णय लिया गया कि शोध- पात्रता प्रवेश परीक्षा शहर के शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज आजमगढ़ में उपरोक्त नियत तिथि को संपन्न की जाएगी।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर प्रवेश कुमार सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा समिति में अंतिम रूप से निर्णय लिया है कि विश्वविद्यालय की शोध- पात्रता प्रवेश परीक्षा 2024 25 को संपन्न कराने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन ने कमर कस लिया है । परीक्षा नियंत्रक श्री आनंद कुमार ने बताया कि शोध पात्रता परीक्षा 2024 – 25 की सुचिता से कदापि कोई समझौता नहीं किया जाएगा। परीक्षा की निगरानी हेतु विश्वविद्यालय का सचल दस्ता पैनी नजर बनाए रखेगा। आवश्यकतानुसार खुद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव कुमार जी परीक्षा कि सुचिता को परखने के लिए निकलेंगे।

शिब्ली नेशनल पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर अफसर अली व महाविद्यालय की परीक्षा समिति पूरी परीक्षा को अंतिम रूप प्रदान करेगी।

Exit mobile version