
बीते 20 अक्टूबर, 2025 की रात करीब 10 बजे थाना जहानागंज क्षेत्र में विवेक कुमार (17) की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस के अनुसार, मौके से फील्ड यूनिट द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है, ताकि सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

