Site icon Akclivenews18

108 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी प्रशिक्षित ईएमटी ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

आजमगढ़ जनपद में संचालित 108 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी। बिलरियागंज ब्लॉक के क्षेत्र गांव रसूलपुर नंदलाल निवासी प्रसूता चंदा पत्नी मातवर यादव उम्र 29 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज की 108 एंबुलेंस संख्या यूपी 32EG4462 तुरंत मरीज के घर के लिए रवाना हो गई वहां से मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज लिए निकल पड़ी 108 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी आकाश कुमार और सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह 11.28 am बजे कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली। वह एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर 15 मिनट में 11.43 am पर पहुंच गए और वहां से प्रसूता और उसके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान रसूलपुर के पास रास्ते में अचानक प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिस पर पायलट ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और ईएमटी आकाश कुमार ने लखनऊ कॉल सेंटर पर सीआरपी की सहायता से डॉक्टर रोचना की सलाह से और आशा बहू की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलरियागंज में भर्ती कराया एंबुलेंसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की महिला के परिजनों द्वारा सराहना की गई। जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 102 की 52 एम्बुलेंस और 108 की 51 एम्बुलेंस 24 * 7 निशुल्क आम जनमानस के सेवा में कार्यरत है

Exit mobile version