Site icon Akclivenews18

एंबुलेंस में गूंजी किलकारी प्रशिक्षित ईएमटी ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

आजमगढ़ जनपद में संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी। तरवा ब्लॉक के क्षेत्र गांव दंडवल निवासी प्रसूता मोना पत्नी रोहित उम्र 24 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर की 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32EG7209 तुरंत मरीज के घर के लिए रवाना हो गई वहां से मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर लिए निकल पड़ी 102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी उमेश कुमार और अशोक ने बताया कि सोमवार सुबह 03.39 am बजे कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली। वह एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर 11 मिनट में 03.50 am पर पहुंच गए और वहां से प्रसूता और उसके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान दंडवल के पास रास्ते में अचानक प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिस पर पायलट ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और ईएमटी उमेश कुमार ने आशा बहू की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहनाजपुर में भर्ती कराया एंबुलेंसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की महिला के परिजनों द्वारा सराहना की गई। जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 102 की 52 एम्बुलेंस और 108 की 51 एम्बुलेंस 24 * 7 निशुल्क आम जनमानस के सेवा में कार्यरत है

Exit mobile version