Site icon Akclivenews18

102 एंबुलेंस में गूंजी किलकारी प्रशिक्षित ईएमटी ने एंबुलेंस में ही कराया सुरक्षित प्रसव, प्रसूता ने दिया बच्चे को जन्म

आजमगढ़ जनपद में संचालित 102 एंबुलेंस में एक बार फिर नवजात की किलकारी गूंजी। तहबरपुर ब्लॉक के क्षेत्र गांव दासुपट्टी निवासी प्रसूता ममता पत्नी सोनू उम्र 29 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर स्वजनों ने 102 एंबुलेंस सेवा पर कॉल किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर की 102 एंबुलेंस संख्या यूपी 32EG0818 तुरंत मरीज के घर के लिए रवाना हो गई वहां से मरीज को एंबुलेंस में शिफ्ट करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर के लिए निकल पड़ी 102 एंबुलेंस पर तैनात ईएमटी पूनम भारती और कुलदीप यादव ने बताया कि सोमवार दोपहर 12.50 am बजे कंट्रोल रूम लखनऊ से सूचना मिली। वह एंबुलेंस लेकर प्रसूता के घर पहुंच गए और वहां से प्रसूता और उसके परिजनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान दासुपट्टी के पास रास्ते में अचानक प्रसूता को प्रसव पीड़ा बढ़ने लगी। जिस पर पायलट ने रास्ते में ही एंबुलेंस को रोक लिया और ईएमटी पूनम भारती ने लखनऊ कॉल सेंटर पर सीआरपी की सहायता से डॉक्टर सुरेंद्र की सलाह से और आशा बहू की सहायता से सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने एक पुत्री को जन्म दिया। जो इनका दूसरा संतान है जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ्य है उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तहबरपुर में भर्ती कराया एंबुलेंसकर्मियों के इस साहसिक कार्य की महिला के परिजनों द्वारा सराहना की गई। जिला प्रभारी वरुण यादव ने बताया कि जिला आजमगढ़ में 102 की 52 एम्बुलेंस और 108 की 51 एम्बुलेंस 24 * 7 निशुल्क आम जनमानस के सेवा में कार्यरत है

Exit mobile version