Site icon Akclivenews18

Azamgarh दीदारगंज हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार

आजमगढ़। दीदारगंज थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा बरामद किया है। मामला दरियापुर गांव का है। पीड़िता चन्द्रकला पत्नी राकेश ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया था कि उसके पट्टीदारों ने उसका परदा फाड़ते हुए गाली-गलौज किया। मना करने पर आरोपियों ने थप्पड़-मुक्के से मारपीट करते हुए लोहे के बेल्चे से सिर पर वार किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना में थाना दीदारगंज में मुकदमा दर्ज किया गया था।

थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रामबहादुर यादव सोमवार सुबह दरियापुर जाने वाले खंडजा तिराहा से वांछित आरोपी यदुराज और शिवम को गिरफ्तार कर लिया। दीदारगंज थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेल्चा और रम्मा बरामद हुआ है।

Exit mobile version