Site icon Akclivenews18

राष्ट्रीय एकता दिवस : एकता का प्रतीक

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 20वी वाहिनी पीएसी आजमगढ़ में “रन फॉर यूनिटी” कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह दौड़ लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती की स्मृति में आयोजित की गई, जिसमें अधिकारीगण एवं कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर एकता, अखंडता और राष्ट्र निर्माण का संदेश दिया। यह दौड़ वाहिनी के प्रशासनिक भवन से प्रारंभ होकर गेट नंबर 02 से बलरामपुर,हाफिजपुर चौराहा तक चला।

कार्यक्रम का आयोजन *सेनानायक सुशील कुमार शुक्ला (आईपीएस)* के दिशा-निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर *सहायक सेनानायक श्वेता आशुतोष ओझा,शिविरपाल अमरनाथ यादव, सूबेदार मेजर बीजेंद्र सिंह,पीसी विजय कुमार पाण्डेय, प्रशिक्षणरत महिला रिक्रूट आरक्षी* एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी गण सम्मिलित हुए।

Exit mobile version