Site icon Akclivenews18

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद आजमगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव संपन्न

आजमगढ़। संवाददाता।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद आजमगढ़ का द्विवार्षिक अधिवेशन एवं चुनाव जनपद अध्यक्ष श्री पी.एन. सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

अधिवेशन के मुख्य अतिथि रहे श्री बी.पी. मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इपसेफ तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री सुरेश कुमार रावत, प्रांतीय अध्यक्ष एवं श्री अतुल कुमार मिश्रा, महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सी.एम.ओ. आजमगढ़ सहित प्रांतीय पदाधिकारी गिरीश चतुर्वेदी, ब्रह्मचारी राय, रामजतन यादव, शिवकुमार सिंह, सुरेंद्र प्रताप सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

अधिवेशन में जनपद आजमगढ़ के 26 घटक संगठनों के अध्यक्ष/मंत्री सहित भारी संख्या में कर्मचारी साथियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और आने वाले समय में आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया

अधिवेशन उपरांत जनपद संगठन का चुनाव श्री आनंद मिश्रा की देखरेख में संपन्न हुआ।

चुनाव में निम्न पदाधिकारी निर्वाचित हुए

अध्यक्ष: श्री पी. एन. सिंह

वरिष्ठ उपाध्यक्ष: श्री संजीव कुमार सिंह

मंत्री: श्री सुभाष पांडे

संप्रेक्षक: श्री राम जतन यादव

संघर्ष समिति के अध्यक्ष: श्री चंद्रशेखर सिंह

संयुक्त मंत्री: श्री ऋषि देव मौर्या

संगठन मंत्री: श्री रण विजय सिंह

उपाध्यक्ष: श्री संतोष यादव

कार्यक्रम का संचालन गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ तथा सभी उपस्थित कर्मचारियों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।

Exit mobile version