Site icon Akclivenews18

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बिहार आवासीय बालिका विद्यालय में विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू

आजमगढ़। संवाददाता।

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बिहार आवासीय बालिका विद्यालय, आजमगढ़ में 1 नवंबर से 15 नवंबर 2025 तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

कार्यक्रम की श्रृंखला के तहत 1 नवम्बर को विद्यालय की छात्राओं द्वारा कला प्रतियोगिता, 2 नवम्बर को कहानी लेखन प्रतियोगिता तथा 3 नवम्बर को बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी के दौरान विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय एवं उनके योगदान पर छात्राओं को विस्तृत जानकारी दी।

इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका नीलम पांडे, अंग्रेजी शिक्षिका अनीता पांडे, हिंदी शिक्षिका मंजू शर्मा एवं कला शिक्षिका मीरा वर्मा ने भी अपनी कविताओं और रचनाओं के माध्यम से बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदर्शों से बच्चों को परिचित कराया।

विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि इस आयोजन के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति, नेतृत्व और सामाजिक जागरूकता की भावना को और अधिक प्रबल किया जाएगा।

Exit mobile version