Site icon Akclivenews18

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(EMT) का मंडलीय प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी

108 & 102 एंबुलेंस सेवा के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन(EMT) का मंडलीय प्रशिक्षण शिविर का औचक निरीक्षण करने पहुंचे उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी (108 & 102 नोडल अधिकारी) डॉक्टर ए. के. चौधरी

आजमगढ़ मंडल में संचालित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के मेडिकल टेक्नीशियन के प्रशिक्षण का आज पांचवा दिन प्रशिक्षण सेखुपुरा पंचायत भवन आजमगढ़ में चल रहा है जिसमे आजमगढ़, बलिया और मऊ के इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (EMT) भाग लें रहे है आज सुबह 10:00 बजे प्रशिक्षण स्थल पर उप मुख्यचिकित्सा अधिकारी (108 & 102 नोडल अधिकारी) डॉक्टर ए. के. चौधरी औचक निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. ए.के. चौधरी ने निर्देश दिया कि EMT पेशेंट केबिन में ही बैठे और मरीज की देखभाल करते हुए अस्पताल पहुंचाएं सभी जरूरत मंद को समय से एंबुलेंस मिले यही सासन की मंशा हैं समय से मरीज के पास पहुंचे जिससे कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जान बचाई जा सके लखनऊ से आए ट्रेनर धर्मेंद्र गौड़, अवधेश कुशवाहा और आयुष तिवारी ने समय से एंबुलेंस पहुंचने और सुरक्षित मरीज को अस्पताल पहुंचने, ऑक्सीजन, मेडिसिन और मेडिकल इक्विपमेंट व अन्य इमरजेंसी के बारे में जानकारी दी 24 दिनों तक आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में मंडल के सभी एंबुलेंस मेडिकल टेक्नीशियन का प्रशिक्षण होना हैं इस मौके पर कार्यक्रम प्रबंधक 108 &102 एंबुलेंस सेवा आजमगढ़ के शिव प्रकाश सिंह, जिला प्रभारी अजय राय, वीरेंद्र यादव, अमन सिंह, और सहायक स्टाफ अशोक चौरसिया, अजय यादव सभी उपस्थित रहे। जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि आजमगढ़ जिले में 108 की 51 एंबुलेंस और 102 की 52 एम्बुलेंस 24 * 7 आम जनमानस के लिए निशुल्क कार्यरत है एंबुलेंस सेवा के लिए अपने मोबाइल से निशुल्क 108 & 102 नंबर 24*7 कभी भी डायल कर सकते हैं

Exit mobile version