Site icon Akclivenews18

स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहा विशेष स्वच्छता अभियान  ग्रामीण सफाई कर्मियों ने की नालों व सड़कों की सफाई

जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार जनपद के सभी विकासखंडों की ग्राम पंचायतों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। वर्तमान समय में डेंगू व मलेरिया जैसे मच्छर जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह अभियान शासन की प्राथमिकता में है।

अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में सड़कों, गलियों और नालों की सफाई के साथ-साथ कचरा निस्तारण एवं दवा का छिड़काव किया जा रहा है। ग्रामीण सफाई कर्मचारी गांव, बाजार, टोला और मोहल्लों में झाड़ू लगाते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं।

इसी क्रम में आज ग्राम पंचायत करतालपुर, विकासखंड पल्हनी में ग्राम प्रधान की देखरेख में नाला सफाई कार्य संपन्न कराया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सुनील कुमार यादव, अभय चौहान, रामबचन, महेंद्र शर्मा, कमलेश कुमार, जागृति प्रसाद, रामसामऊज हा, मोहम्मद असलम, श्री कृष्णा यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वच्छता अभियान के तहत प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने आसपास सफाई रखें और मच्छर जनित रोगों की रोकथाम में सहयोग करें।

Exit mobile version