Site icon Akclivenews18

बरदह बाजार में युवक पर चाकू से हमला, हालत गंभीर

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के बरौना बाजार में सोमवार की देर शाम स्थानीय थाना क्षेत्र के सतैनी गांव का निवासी 19 वर्षीय शोभित यादव पुत्र चंद्रभूषण यादव घर से गया था। सामान लेकर वापस घर जाते समय बरौना बाजार में सैलून संचालक इशान और निक्कू मियां पुत्रगण अब्बास से विवाद होने पर निक्कू मियां ने शोभित को चाकू से वार कर घायल कर दिया। स्थानीय लोग घायल अवस्था में इलाज के लिए बरदह सीएचसी ले गए। डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया। पीड़ित के परिजनों ने स्थानीय थाने पर सूचना दी। पुलिस जांच में जुटी है। कारण के बारे में बताया गया कि देर शाम को गांव में सफाई कर्मचारी के बाइक से शोभित यादव को टक्कर लग गई थी। जिससे विवाद हुआ। बाजार वाले बीचबचाव कर दिए। दुबारा सैलून संचालक से विवाद हो गया। उसी में पीछे सैलून संचालक ने पीठ में चाकू से वार कर घायल कर दिया। दोनों पक्षों में तनाव है।

Exit mobile version