Site icon Akclivenews18

नवागत एडीओ पंचायत मनोज श्रीवास्तव का भव्य स्वागत

आजमगढ़। विकासखंड पल्हनी में नवागत सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) मनोज श्रीवास्तव ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।

इस दौरान पंचायत अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने सभी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि— “आप सभी अपने कार्य को ईमानदारी और निष्ठा से करते रहिए, जिससे विकासखंड पल्हनी का नाम जनपद में रोशन हो। मैं आप सभी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करूंगा और हर संभव सहयोग प्रदान करूंगा।”

ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ओर से प्रतीक चिन्ह और श्रीराम जी की मूर्ति भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष सी.पी. यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, कोऑर्डिनेटर विवेक सिंह, जिला पर्यवेक्षक जीत राय, सुरेश कुमार प्रजापति, चंदन, अखिलेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी व सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version