Site icon Akclivenews18

शिब्ली नेशनल कॉलेज में मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) 1.0 का सफल आयोजन

आज़मगढ़। शिब्ली नेशनल कॉलेज के विधि विभाग द्वारा आयोजित मॉडल यूनाइटेड नेशंस (MUN) 1.0 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “रूस–यूक्रेन संघर्ष : मानवाधिकार उल्लंघन के आरोपों की जाँच और समाधान” रहा, जिसमें विधि विभाग के विद्यार्थियों ने विभिन्न देशों के प्रतिनिधि बनकर वैश्विक कूटनीति, मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय विवादों पर गंभीर व सारगर्भित चर्चा की।

कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अफसर अली के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता विधि विभाग के अध्यक्ष प्रो. काज़ी नदीम आलम ने की तथा संचालन प्रो. खालिद शमीम द्वारा प्रभावी रूप से किया गया।

प्राचार्य प्रो. अफसर अली ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। उन्होंने कहा कि—

“विधि विभाग न केवल महाविद्यालय, बल्कि पूरे आज़मगढ़ में अपनी विशेष पहचान रखता है। यहां के विद्यार्थी आगे चलकर महाविद्यालय का नाम और ऊँचा करेंगे।”

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश कुमार सिंह, प्रेसीडिंग ऑफिसर, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, आज़मगढ़, उपस्थित रहे। उन्होंने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय विषयों पर सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित करते हुए इस आयोजन को शैक्षणिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।

उन्होंने कहा कि—

“इस प्रकार के मंच विद्यार्थी जीवन में विश्लेषण, वाद-विवाद, अभिव्यक्ति कौशल और वैश्विक दृष्टिकोण विकसित करने में अहम भूमिका निभाते हैं।”

कार्यक्रम का समापन आयोजकों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों के प्रति आभार ज्ञापन के साथ हुआ। MUN 1.0 को सफल बनाने में पूरी टीम का योगदान सराहनीय रहा।

Exit mobile version