आज़मगढ़, 15 नवंबर 2025
शिब्ली नेशनल कॉलेज, आज़मगढ़ में शुक्रवार को वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच उत्साह और उमंग के माहौल में आयोजित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री शरफ़ुद्दीन साहब (ककरेहटा) एवं मोहम्मद ज़ाहिद (प्रधान, मंज़ीरपट्टी) उपस्थित रहे, जिनका स्वागत कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया।
प्राचार्य प्रो. अफ़सर अली ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि खेल युवा पीढ़ी में अनुशासन, दृढ़ता और टीमवर्क की भावना को विकसित करते हैं। उद्घाटन के पश्चात मुख्य अतिथियों ने फीता काटकर मैच का शुभारंभ किया।
उद्घाटन समारोह में गेम्स सेक्रेटरी डॉ. आसिम खान, वॉलीबॉल प्रेसीडेंट डॉ. मोकर्रम अली, प्रो. मोहम्मद खालिद, प्रो. अफ़ज़ाल, डॉ. ज़ुबैर अहमद, डॉ. इब्राहिम एवं डॉ. ज़फ़र आलम भी मौजूद रहे।
फाइनल मैच लॉ फ़ैकल्टी और आर्ट्स फ़ैकल्टी के बीच खेला गया। मुकाबला शुरू से ही रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। अंततः लॉ फ़ैकल्टी की टीम ने उत्कृष्ट खेल कौशल दिखाते हुए आर्ट्स फ़ैकल्टी को मात देकर खिताब अपने नाम किया।
कार्यक्रम उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ और खिलाड़ियों ने बेहतर खेल भावना एवं कौशल का परिचय दिया, जिसकी सभी ने सराहना की।

