Site icon Akclivenews18

जलालाबाद जच्चा-बच्चा केंद्र पर लापरवाही उजागर, एएनएम अक्सर गायब—महिला का प्रसव ऑटो में

जखनिया तहसील के ग्राम जलालाबाद स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की अनियमितताओं ने एक बार फिर स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र पर तैनात एएनएम अनिता देवी अधिकांश दिनों में अनुपस्थित रहती हैं। उनका निवास स्थान मेहदीपुर (लगभग 6 किमी दूर) होने के कारण केंद्र अक्सर बंद मिलता है। ग्रामीणों का आरोप है कि उनके स्थानीय रिश्तेदारी की वजह से भी वे ड्यूटी पर नियमित नहीं आतीं।

ग्राम महली बसारिपुर, जनपद गाज़ीपुर के निवासी चांदनी व उमेलाल राजभर अपनी प्रसूता को लेकर 14 नवंबर 2025 की शाम जच्चा-बच्चा केंद्र पहुंचे, लेकिन वहां ताला बंद मिला। काफी देर इंतजार के बाद भी किसी स्वास्थ्यकर्मी के न पहुंचने पर प्रसव कराने की जिम्मेदारी साथ आए लोगों को ही उठानी पड़ी और प्रसव उसी आरओ में हो गया।

घटना शाम 7:45 बजे की बताई जा रही है। बाद में ऑटो चालक राधेश्याम को बुलाकर प्रसूता और नवजात को केंद्र से घर भेजा गया, जो 8:30 बजे घर के लिए रवाना हुए।

ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि केंद्र पर एएनएम की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए, ताकि भविष्य में किसी प्रसूता की जान जोखिम में न पड़े।

— रिपोर्ट : अशोक कुमार विश्वकर्मा

Exit mobile version