वाराणसी। आगामी बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के चुनाव को लेकर आज जनपद वाराणसी के बार काउंसिल सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने अपने समर्थकों के साथ राज्य विधिज्ञ परिषद मुख्यालय पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया।
नामांकन के बाद उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज ही उनका परिवार है, और जीवन का एकमात्र लक्ष्य अधिवक्ताओं की सेवा करना है। उन्होंने अपने समर्थकों और अधिवक्ता साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जिस प्रेम और आशीर्वाद से नवाज़ा गया है, उसे वह कभी लौटा नहीं सकते, लेकिन अपनी अंतिम सांस तक अधिवक्ता समाज के कल्याण के लिए कार्य करना ही उनका संकल्प है।
ज्ञातव्य है कि बार काउंसिल उत्तर प्रदेश के 25 सदस्यों के चुनाव के लिए प्रदेशभर के अधिवक्ता वोट करते हैं। यह चुनाव 6 वर्षों के लिए होते हैं। इस बार मतदान चार चरणों में 16 जनवरी से 31 जनवरी के बीच संपन्न होगा।

