Site icon Akclivenews18

मुठभेड़ में शातिर अपराधी पिंटू उर्फ अशोक घायल, पुलिस ने किया गिरफ्तार

आज़मगढ़। थाना कोतवाली पुलिस ने बुधवार आधी रात मोहती घाट मेन रोड तिराहा के पास चेकिंग के दौरान एक शातिर अपराधी को मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अपराधी की पहचान पिंटू हरिजन उर्फ अशोक, निवासी भिटारी, थाना लोहता, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। उसके दाहिने पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध वाराणसी, गाजीपुर, प्रयागराज, आजमगढ़ सहित कई जनपदों में लूट, छिनैती, चोरी, गैंगेस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर अपराधों में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।घटना विवरण

दिनांक 08 नवम्बर 2025 को कोलबाजबहादुर क्षेत्र में हुई चैन छिनैती की घटना में शामिल होने की सूचना पर पुलिस टीम ने रात में घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने पर सवार युवक भागने लगा और फिसलकर गिर पड़ा। अपने आप को घिरता देख उसने पुलिस पर दो राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की नियंत्रित फायरिंग से अपराधी घायल होकर गिर गया और पकड़ा गया।

पूछताछ में अपराध स्वीकार

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी विशाल उर्फ बाबू बीडी के साथ वृद्ध महिला से चैन छीनने की घटना को अंजाम दिया था।

बरामदगी

पुलिस ने मौके से

– एक फर्जी नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल,

– एक .315 बोर का तमंचा,

– दो खोखा कारतूस,

– तथा एक सोने की चेन

बरामद की। फोरेंसिक टीम द्वारा तमंचे, कारतूस, खून लगे सैंपल और फिंगरप्रिंट आदि साक्ष्य संग्रहित किए गए।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

पिंटू हरिजन उर्फ अशोक (उम्र लगभग 25 वर्ष)

निवासी: ग्राम भिटारी, थाना लोहता, जनपद वाराणसी।

पंजीकृत अभियोग

मु0अ0सं0 610/25, धारा 109(1), 318(4), 336(3), 340(2), 304(2), 317(2) BNS तथा 3/25 शस्त्र अधिनियम, थाना कोतवाली, आजमगढ़।

मुठभेड़ में शामिल टीम

प्रभारी निरीक्षक यादवेन्द्र पाण्डेय सहित कोतवाली पुलिस की 10 सदस्यीय टीम अभियान में शामिल रही।

Exit mobile version