आजमगढ़।
ब्लॉक स्तरीय बेसिक बाल कीड़ा प्रतियोगिता कार्यक्रम की तैयारी को देखते हुए जिला पंचायत राज अधिकारी पवन कुमार के निर्देश पर ग्राम पंचायत हरिहरपुर में स्थित विद्यालय को कार्यक्रम स्थल के रूप में चयनित किया गया। इसी को लेकर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
शुक्रवार 21 नवंबर 2025 को एसकेपी कॉलेज रोड की दोनों पटरी पर सफाई कर्मियों ने विशेष अभियान चलाकर मार्ग को पूरी तरह साफ किया। तिरंगा यात्रा के प्रस्तावित मार्ग पर झाड़ू लगाने, कूड़ा हटाने और जल निकासी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया। सफाई कार्य के बाद कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा में हिस्सा लिया और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि मौसमी बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय सफाई ही है।
शासन के निर्देशों के अनुरूप ग्रामीण सफाई कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई कर स्वच्छ भारत मिशन को गति दे रहे हैं।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सीपी यादव, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, सेक्टर प्रभारी अनिल मौर्य, राजबहादुर चौधरी, उमेश यादव, सुरेश यादव, दिलदार, रामबचन सहित अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम ग्राम पंचायत हरिहरपुर, एसकेपी कॉलेज परिसर और पांडे बाजार क्षेत्र में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ।

