Site icon Akclivenews18

आजमगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमला, मुठभेड़ में दो घायल गिरफ्तार

एक रिवाल्वर तमन्चा, कारतूस व मोटरसाईकिल भी बरामद

संवाददाता जितेन्द्र मौर्या 

आजमगढ़ निजामाबाद पुलिस को जियाउल इस्लाम पुत्र मुजीब खाँ निवासी सीधा सुल्तानपुर आजमगढ़ ने लिखित शिकायत दिया कि मेरे भाई अयाजुल इस्लाम को उसके किराये के मकान मिर्जाआदमपुर लालगंज देवगाव के पास दो मोटर साईकिल पर सवार पाँच व्यक्ति आये और मेरे भाई से उलझने लगे। मेरे भाई के विरोध करने पर उसके हाथ व पैर मे गोली मार दिये हैं। गोली लगने पर मेरा भाई हाथ में लिये झोले के साथ जमीन पर गिर पड़ा। झोले में रखे कुछ कागजात व सम्भवतः दो चार हजार रुपये भी लूट कर लोग भाग गये हैं। तहरीर के आधार पर इस सूचना पर थाना स्थानीय पर पुलिस मुकदमा संख्या 525/2023 धारा 307 भादवि पंजीकृत कर विवेचना कररही थी। कि विवेचना के क्रम में घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त में शैलेश यादव पुत्र छोटेलाल उर्फ हिरालाल यादव निवासी पतौरा थाना केराकत जनपद जौनपुर एवं दूसरा व्यक्ति शमशाद पुत्र खुर्शीद निवासी ग्राम कदहरा थाना केराकत जनपद जौनपुर तीसरा व्यक्ति मोनू यादव पुत्र प्रेमशंकर यादव उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चन्दवक जौनपुर चौथा व्यक्ति विकास यादव उर्फ मुलायम यादव पुत्र रामकृत यादव निवासी ग्राम हौदवा थाना केराकत जनपद जौनपुर एवं पांचवें व्यक्ति सर्वेस यादव पुत्र रामअवध निवासी ग्राम मीरपुर थाना केराकत जनपद जौनपुर का नाम प्रकाश में आया है। इसके आधार पर विवेचना में धारा 395 भादवि की बढ़ोतरी की गयी है। दिनांक 07.12.2023 को प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार मिश्रा अपने सिपाहियों के साथ मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छावनी पर मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बदमाश कंजहित की तरफ से बसही की तरफ जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल बसही मोड़ पहुंची तो एक मोटर साइकिल पर सवार दो बदमाश कंजहित की तरफ से आते दिखायी दिये। पुलिस को देखते ही मोटरसाईकिल सवार बदमाश अपनी गाड़ी घुमाकर भागना चाहे। रोड़ पर फिसलन के कारण वहीं गिर गये पुलिस से अपने को घिरता देख दोनों व्यक्तियों द्वारा अपने पास लिए असलहों से पुलिस को निशाना बनाकर जान से मारने की नियत से फायर किया, पर्याप्त चेतावनी के पश्चात भी बदमाशों ने पुलिस बल पर पुनःफायर झोंक दिया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गयी जवाबी कार्यवाही में दोनों व्यक्तियों के पैर में गोली लगी है। गिरफ्तार शमशाद के पास से एक अदद रिवाल्वर 38 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .38 बोर व एक अदद मिस फायर कारतूस .38 बोर तथा लूट का 200 रुपये व एवं गिरफ्तार मोनू यादव के पास से एक अदद तमंचा .315 बोर, दो अदद मीस फायर कारतूस .315 बोर, एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर, लूट का 100 रुपये तथा एक अदद मोटर साइकिल हिरो स्प्लेण्डर भी बरामद हुआ है। गिरफ्तार के बाद पूछताछ में पुलिस दोनो युवक को इलाज हेतु सीएचसी लालगंज भेजा गया है। बरामदगी के आधार पर मुकदमा में धारा 412 की बढ़ोतरी की गयी है।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि हम लोग व शैलेश यादव, सर्वेश यादव, विकास यादव उर्फ मुलायम यादव के साथ मिलकर मिर्जाआदमपुर लालगंज देवगांव में घटना को अंजाम दिये थे। जिसमें एक व्यक्ति को गोली मारकर उसके झोले में रखे पैसे लेकर भाग गये थे।
मु0अ0सं0 525/2023 धारा 307,395,412 भादवि थाना देवगांव जनपद आजमगढ़
मु0अ0स0 572/2023 धारा 307 भादवि व 7/25 शस्त्र अधिनिमय व 3/25 शस्त्र अधिनिमय थाना देवगांव जनपद आजमगढ़ गिरफ्तार अभियुक्त में
1. शमशाद पुत्र खुर्शीद निवासी कदहरा थाना केराकत जनपद जौनपुर
2. मोनू यादव पुत्र प्रेमशंकर यादव उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चन्दवक जौनपुर
जिनका अपराधिक इतिहास में
मोनू यादव पुत्र प्रेमशंकर यादव उर्फ मुलायम यादव निवासी ग्राम जरासी थाना चन्दवक जौनपुर पर दर्जनों मुकदमे संगीन धाराओं में दर्ज है।

Exit mobile version