गदनपुर कंधरापुर पर किसी अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को टक्कर मार दिया जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका दाया पैर फैक्चर हो गया वहां पर तुरंत मौके पर लोग इकट्ठा हो गए मौके पर मौजूद एक शख्स ने 108 एंबुलेंस को कॉल किया जिससे कंधरापुर लोकेशन की एंबुलेंस संख्या यूपी 32 EG4646 तुरंत मरीज के पास पहुंचकर उसको एंबुलेंस में शिफ्ट करके उसका प्राथमिक उपचार इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन रिशु शर्मा करते हुए जिला मंडलीय चिकित्सालय आजमगढ़ में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है बुजुर्ग अब खतरे से बाहर है जिला प्रभारी अजय राय ने बताया कि 108 एंबुलेंस सेवा लगातार रोड दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को समय से अस्पताल पहुंचा कर जान बचा रही है आजमगढ़ जिले में 108 की 51 एंबुलेंस और 102 की 52 एंबुलेंस 24 * 7 आम जनमानस के लिए निशुल्क कार्यरत है
अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल

