Site icon Akclivenews18

तरवां में घरेलू विवाद बना मौत का कारण, पति ने पत्नी की हत्या की

तरवां थाना क्षेत्र के महुवारी मठिया गांव में बिते शुक्रवार की रात लगभग 8:30 बजे पति-पत्नी में घरेलू विवाद के चलते पति सुनिल यादव ने पत्नी सुनिता उम्र 38 की हत्या करदी । सुनीता यादव व सुनील यादव की शादी 2005 में हुई थी। पिता शिव मूरत यादव पुत्र स्व राजदेव यादव ने बताया कि हमारे पास दो पुत्र हैं। बड़ा पुत्र सुनील यादव दूसरा बेटा सुशील यादव दोनों बेटे रोजी-रोटी के लिए बाहर रहते हैं ।हमारे बड़े बेटे की शादी लगभग 20 वर्ष पूर्व हुई थी और हमारी बड़ी बहू सुनीता काफी झगड़ालू प्रविती की थी ।वह हमेशा छोटी-छोटी बातों को लेकर आए दिन झगड़ा करती थी यहां तक कि हमारे पड़ोस के लोग भी इससे दूर भागते थे। सुनील यादव के पास तीन बच्चे बड़ा बेटा हर्ष यादव उम्र 16 वर्ष ,दूसरा अंशिका यादव उम्र 12 वर्ष ,तीसरा प्रिंस यादव उम्र 10 वर्ष के है। घटना के बाबत बड़ा बेटा हर्ष यादव से पूछा गया तो बताया कि हमारी मम्मी एकदम निर्दयी प्रवृत्ति की थी ।वह हमेशा हम लोगों को मारती पीटती थी ।कभी हमारा गला दबाती थी तो कभी मेरी छोटी बहन का गला दबा देती थी ।और घर में बिना वजह आए दिन क्लेश करती थी। सुनील यादव रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब रहता था। सुनीता छोटे पुत्र प्रिंस को साथ लेकर पंजाब में पति के साथ रहती थी । वहां भी आए दिन मारपीट होती थी ।जुलाई माह में सुनीता ने बिना पति से बताएं घर वापस चली आई ,पति सुनील इस समय जुलाई माह से घर आया और घर पर ही था बीती रात हुए आपसी विवाद में मारपीट के दौरान पत्नी की मृत्यु हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक मधुबन सिंह ,क्षेत्राधिकार लालगंज भुपेश पांडेय ,थाना प्रभारी तरवां चंद्रदीप कुमार मौके पर छानबीन शुरू कर दी ।थाना प्रभारी चंद्रदीप की कुमार ने बताया कि सुनीता यादव के पति सुनील यादव व लालमणि यादव की गिरफ्तारी हुई है । सुनीता यादव का भाई त्रिवेणी यादव ग्राम रोशनपुर निवासी ने तहरीर दी है कि मेरी बहन का चाकू से हत्या कर दी गई है इसके बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि पीएम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा।

सूचना पर शनिवार अल सुबह स्थानीय पुलिस पहुंची घटना स्थल पर।पति को लिया कस्टडी में शव को पोस्टमार्टम के लिए विधिक कार्रवाई और हत्या के जांच में जुटी।

Exit mobile version