आज़मगढ़।
विश्व एड्स दिवस के अवसर पर मां शारदा देवी मेमोरियल नर्सिंग कॉलेज द्वारा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली को सीएमओ आज़मगढ़ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में कॉलेज के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
रैली के दौरान विद्यार्थी पोस्टर और नारेबाजी के माध्यम से लोगों को एड्स से बचाव, रोकथाम एवं जागरूकता संबंधी जानकारी देते दिखाई दिए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे—
डॉ. जी.जी. एल.बी. (प्रधानाचार्य)
डॉ. राजी मोल डी. (उप-प्रधानाचार्य)
साथ ही प्रतीक सिंह, डॉ. अजीत पांडेय, अनुष्का, अकीना, अनपूर्णा, दीप, सिखा, पूनम, रितु, सोनम, अर्जुन सहित कई छात्र-छात्राएं और कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को एड्स से जुड़े मिथकों से दूर कर सही जानकारी एवं रोकथाम को लेकर जागरूक करना था।
