Site icon Akclivenews18

आज़मगढ़ में एसआईआर पुनरीक्षण में बड़ा खुलासा: मृत और विलुप्त मतदाताओं की संख्या चौंकाने वाली

आज़मगढ़।जिले में चल रहे विशेष गहन प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत मतदाता सूची का सत्यापन तेजी से जारी है। जैसे-जैसे कार्य आगे बढ़ रहा है, मतदाता सूची में मौजूद त्रुटियों का बड़ा खुलासा हो रहा है। मृत, दोहरे, विलुप्त और बाहर जा चुके मतदाताओं की संख्या लगातार बढ़ती सामने आ रही है।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, चार नवंबर से चल रहे इस अभियान में अब तक 66,208 ऐसे मतदाता मिले हैं जिनकी मृत्यु हो चुकी है, लेकिन उनके नाम अभी भी मतदाता सूची में दर्ज थे।

इसी तरह 1,23,900 मतदाता ऐसे पाए गए हैं जो अन्य जिलों या राज्यों में बस चुके हैं, जिसके चलते वे यहां अनुपस्थित हैं।

सत्यापन में 21,869 मतदाता दो या दो से अधिक स्थानों की मतदाता सूचियों में दर्ज मिले, जबकि 3,80,069 मतदाता पूरी तरह विलुप्त श्रेणी में पाए गए, जिनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिला।

इसके अलावा 3,021 नाम संदिग्ध श्रेणी में चिह्नित किए गए हैं, जिनकी अलग से रिपोर्ट तैयार की गई है।

अभी लगभग 28 प्रतिशत फार्मों के अपलोड का कार्य शेष है।

जिले के 10 विधानसभा क्षेत्रों में इस बड़े अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारी की है।

घर-घर सत्यापन, गणना प्रपत्र भरवाने और डिजिटाइजेशन के लिए 3,864 बीएलओ तैनात किए गए हैं। उनके सहयोग के लिए 392 गणना सहायक भी लगाए गए हैं, जो प्रतिदिन फील्ड रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

जैसे-जैसे पुनरीक्षण आगे बढ़ रहा है, सिस्टम में मौजूद त्रुटियां साफ तौर पर उजागर हो रही हैं, जिनके निराकरण का कार्य लगातार जारी है।

Exit mobile version