Site icon Akclivenews18

लखनऊ: 7 मॉल्स पर FSDA का बड़ा एक्शन

61 प्रतिष्ठानों की जांच, लुलु हाईपर मार्केट में हेराफेरी पकड़ी; KFC सहित कई आउटलेट्स बंद

लखनऊ।

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने शासन के निर्देश पर मंगलवार को राजधानी के सात मॉल्स में एक साथ छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। कुल 14 टीमों ने 61 प्रतिष्ठानों की जांच की, जिनमें तीन स्थानों पर गंभीर अनियमितताएँ पाई गईं।

लुलु हाईपर मार्केट में जांच के दौरान खाद्य उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर का मामला उजागर हुआ। एक्सपायरी डेट को आगे बढ़ाने की भी कोशिश सामने आई। इसके साथ ही हाईपर मार्केट का लाइसेंस भी मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। FSDA टीम ने तत्काल हाईपर मार्केट को बंद करवा दिया।

इसी प्रकार लुलु मॉल में स्थित डबरू द चॉप आउटलेट में बिना लाइसेंस के संचालन का मामला मिला। टीम ने आउटलेट को मौके पर ही सील कर दिया।

उधर सिनेपॉलिस मॉल स्थित KFC में सफाई व्यवस्था बेहद खराब मिली। गंदगी की शिकायत की पुष्टि होने पर FSDA ने KFC के संचालन पर भी तत्काल रोक लगाते हुए कहा कि आवश्यक सुधार होने तक आउटलेट पूरी तरह बंद रहेगा।

FSDA अधिकारियों ने बताया कि शहर के मॉल्स में खाद्य सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी जारी रहेगी और नियमों के उल्लंघन पर सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

➡शासन के निर्देश पर 14 टीमों ने मॉल्स में की छापेमारी

➡61 प्रतिष्ठानों की जांच तीन में बड़ी खामियां उजागर

➡लुलु हाईपर मार्केट में मैन्युफैक्चरिंग डेट में हेरफेर पकड़ा

➡एक्सपायरी डेट आगे बढ़ाने की चाल बेनकाब

➡हाईपर मार्केट का लाइसेंस मानक के अनुरूप नहीं मिला

➡लुलु हाईपर मार्केट को बंद कराया गया

➡लुलु मॉल के डबरू द चाप पर भी कार्रवाई

➡बिना लाइसेंस संचालन आउटलेट तत्काल सील

➡सिनेपॉलिस मॉल के KFC में गंदगी मिलने पर रोक

➡सुधार होने तक संचालन पूरी तरह बंद रहेगा

Exit mobile version