देवइत आजमगढ़ में स्थित विद्यालय के. एन. मेमोरियल स्कूल में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन दिनांक 3-12-2025 को किया गया। जिसमें बच्चों और अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। स्वास्थ्य परीक्षण हेतु विद्यालय के संस्थापक श्री रामलगन यादव ,निदेशक श्री कृष्णकांत यादव,प्रबंधक श्री राकेश विश्वकर्मा व प्रधानाचार्य श्रीमती राजलक्ष्मी शर्मा ने बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एस.के.यादव व डॉ.के.एम.पाण्डेय जी को आमंत्रित किया और बच्चों का निःशुल्क परीक्षण करवाया और निःशुल्क दवा वितरण करवाया। इसमें स्कूल के समस्त शिक्षक का भी पूर्ण योगदान रहा। जिसमें वाइस प्रिंसिपल श्री चन्दन वेनबंशी,श्री नरेंद्र प्रजापति,श्री शनि मौर्या,श्री विवश थापा, श्रीमती प्रज्ञा, श्रीमती प्रिया, श्रीमती निधि, श्रीमती प्रियंका यादव, श्रीमती कविता, मुस्कान ,पल्लवी, फ़लक, रुही, जयलक्ष्मी, दीक्षा, श्रीमती प्रियंका, आमिर सुल्तान खान आदि शिक्षक शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरा सहयोग किया जो कि बहुत प्रशंसनीय रहा।
के. एन. मेमोरियल स्कूल देवइत मेहनगर आजमगढ़ में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन
