Site icon Akclivenews18

बाइक सवार एलआईसी एजेंट योगेंद्र यादव की अर्टिगा कार की टक्कर से मौत

संवाददाता अश्वनी पाठक

चिरैयाकोट/जहानागंज।गाँव अवस्ती चक निवासी योगेंद्र यादव (45 वर्ष) पुत्र रामप्यारे की सड़क दुर्घटना में बीती रात दर्दनाक मौत हो गई। हादसा रात 8 बजे उस समय हुआ जब वे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे।

पीछे से आ रही अर्टिगा कार (UP32 PA 7194) ने तेज रफ़्तार में उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि योगेंद्र यादव सड़क पर गिरते ही गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने वाहन का विवरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

मृतक एलआईसी एजेंट थे और क्षेत्र में एक मिलनसार व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे। उनकी मृत्यु से गाँव में शोक की लहर है।

योगेंद्र यादव अपने पीछे पत्नी शीला यादव और तीन पुत्रों को बेसहारा छोड़ गए हैं। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Exit mobile version